गाजियाबाद में बेच दी गयी चक्रधरपुर की बेटी!

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
गाजियाबाद में बेच दी गयी चक्रधरपुर की बेटी!

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की एक बेटी को गाजियाबाद में बेचे जाने की सूचना प्रकाश में आयी है. युवती चक्रधरपुर वार्ड संख्या पांच मुजाहिद नगर फकीर मुहल्ला की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीया रुखसाना परवीन विगत 3 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गयी. माता फरीदा खातून व पिता मो यासीन समेत […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की एक बेटी को गाजियाबाद में बेचे जाने की सूचना प्रकाश में आयी है. युवती चक्रधरपुर वार्ड संख्या पांच मुजाहिद नगर फकीर मुहल्ला की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीया रुखसाना परवीन विगत 3 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गयी.

माता फरीदा खातून व पिता मो यासीन समेत अन्य परिवार के सदस्यों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला. दो माह बाद रुखसाना अपने घर मो मोबीन, मो मुसर्रर व एक महिला रुखसाना बेगम के साथ आयी. चार दिन रुकने के बाद फिर लड़की रुखसाना परवीन को लेकर वे लोग गाजियाबाद चले गये.

माता फरीदा खातून ने बताया कि दो माह बाद सभी लोग चक्रधरपुर आने के पश्चात उसके साथ आयी महिला व पुरुष ने कहा कि उसके बेटे के साथ रूखसाना परवीन का निकाह करा देंगे. आपकी बेटी दिल्ली स्टेशन में मिली थी. निकाह कराने की बात कहकर बेटी को गाजियाबाद ले जाकर बेच दिया. उन लोगों को फोन करने पर कहा जाता है कि बेटी भाग गयी.

श्रीमती खातून ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि बेटी के साथ आये तीनों दलाल थे. कई तरह का सब्जबाग दिखा कर बेटी को चक्रधरपुर लाया गया था. जो लोग मेरी बेटी को ले गये हैं, उन लोगों को प्रतिदिन फोन करती हूं. इस दौरान बेटी को वापस करने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola