दाल-भात योजना की नहीं हो रही निगरानी

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
दाल-भात योजना की नहीं हो रही निगरानी

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को आपूर्ति विभाग की बैठक हुई. मनमाफिक तरीके से दाल-भात योजना का संचालन करने की बात सामने आयी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रौशन ने कहा कि दाल-भात योजना की निगरानी नहीं हो रही है. उन्होंने इसके निगरानी के लिए बनायी गयी प्रखंड स्तरीय कमेटी को अपने-अपने प्रखंडों में चल […]

विज्ञापन

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को आपूर्ति विभाग की बैठक हुई. मनमाफिक तरीके से दाल-भात योजना का संचालन करने की बात सामने आयी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रौशन ने कहा कि दाल-भात योजना की निगरानी नहीं हो रही है.

उन्होंने इसके निगरानी के लिए बनायी गयी प्रखंड स्तरीय कमेटी को अपने-अपने प्रखंडों में चल रही दाल-भात केंद्रों की नियमित जांच का आदेश दिया. सभी एमओ को अपने-अपने पदस्थापन कार्यालय में रहने का निर्देश दिया. हर हाल में इस माह के अंत में निगरानी समिति का गठन कर जिला को रिपोर्ट सौंपने की बात कही.

चावल दिवस के अवसर पर 15 व 25 जुलाई को सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों को चावल का वितरण करने का निर्देश दिया. साथ ही इस दिन अनुश्रवण और निगरानी करने की हिदायत सभी एमओ को दी. वहीं पंद्रह जुलाई तक डाटा इंट्री का काम खत्म करने की बात कही. खाद्यान का उठाव व वितरण समय पर करने का आदेश दिया. मौके पर सभी विभाग के सभी एमओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola