उत्तराखंड के प्रभावितों के लिए 15 हजार जमा किये

नोवामुंडी : उत्तराखंड में जल प्रलय से प्रभावितों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन के तहत राहत कोष संग्रह करने के लिए रविवार को नोवामुंडी बाजार का भ्रमण किया. इसमें 15 हजार रुपये सहायता राशि जमा की गयी. इस मौके पर नोवामुंडी भाग-2 की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि सामाजिक दायित्वों […]
नोवामुंडी : उत्तराखंड में जल प्रलय से प्रभावितों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन के तहत राहत कोष संग्रह करने के लिए रविवार को नोवामुंडी बाजार का भ्रमण किया. इसमें 15 हजार रुपये सहायता राशि जमा की गयी.
इस मौके पर नोवामुंडी भाग-2 की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए आगामी पांच जुलाई तक सहायता राशि के लिए अभियान चलाया जायेगा.
इस अभियान में मुख्य रूप से महुदी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी, नोवामुंडी बस्ती लक्ष्मी पूर्ति, लालमोहन पूर्ति (कादाजामदा), रमेश तिरिया (कोटगढ़), संजय कुमार मांझी (बालीझोर), दुबी बलमुचु, धर्मदेव यादव समेत अनेक पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










