अयस्क परिवहन रोका

गुवा/किरीबुरू : आजसू के बैनर तले बराइबुरू चेकनाका हाथी चौक पर कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे तक अयस्क का परिवहन ठप कर दिया. पांच सूत्री मांगों को लेकर किये गये प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी एवं केंद्रीय सचिव अनिल महतो कर रहे थे. प्रदर्शन के कारण आधा दर्जन से अधिक खदानों का परिवहन प्रभावित […]
गुवा/किरीबुरू : आजसू के बैनर तले बराइबुरू चेकनाका हाथी चौक पर कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे तक अयस्क का परिवहन ठप कर दिया. पांच सूत्री मांगों को लेकर किये गये प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी एवं केंद्रीय सचिव अनिल महतो कर रहे थे.
प्रदर्शन के कारण आधा दर्जन से अधिक खदानों का परिवहन प्रभावित हुआ और इससे लगभग एक करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया गया है. आजसू की मांगों में लौह अयस्क खदानों में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता, पर्यावरण व कारो नदी की रक्षा व समिति प्रथा खत्म करना शामिल है.
इसके अलावा आजसू कार्यकर्ता पहाड़ी से बहने वाले झरना को फिर से चालू करने, आदिवासी-गैर आदिवासियों को जमीन का पट्टा मुहैया कराने की भी मांग कर रहे थे. पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 15 जुलाई को फिर से हाथी चौक पर धरना प्रदर्शन कर पूरे तंत्र को जाम कर दिया जायेगा. प्रदर्शन में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव अनिल महतो, महासचिव कृष्णा मार्डी, विजय बोदरा, कृष्णा बोबोंगा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










