ट्रेनिंग कैंप ध्वस्त, विस्फोटक मिले

Published at :16 Jul 2013 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनिंग कैंप ध्वस्त, विस्फोटक मिले

डांगरा पहाड़ पर सीआरपीएफ और नक्सलियों में मुठभेड़गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से सटे डांगरा पहाड़ पर मंगलवार सुबह आठ बजे नक्सलियों और सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से लगभग 100 राउंड गोलियां चलीं. नक्सलियों ने 50-60 तो सीआरपीएफ ने 40-50 राउंड गोलियां चलायीं. अंतत: जवानों की धमक के […]

विज्ञापन

डांगरा पहाड़ पर सीआरपीएफ और नक्सलियों में मुठभेड़
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव से सटे डांगरा पहाड़ पर मंगलवार सुबह आठ बजे नक्सलियों और सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से लगभग 100 राउंड गोलियां चलीं. नक्सलियों ने 50-60 तो सीआरपीएफ ने 40-50 राउंड गोलियां चलायीं. अंतत: जवानों की धमक के आगे नक्सलियों को कैंप और सामान छोड़कर भागना पड़ा.

सीआरपीएफ जी/193 बटालियन के सहायक कमांडेट कुंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि डांगरा पहाड़ पर नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है. इसी सूचना पर मंगलवार की सुबह सीआरपीएफ जवानों ने पहाड़ को घेर कर छापामारी अभियान चलाया. पहाड़ की तलहटी पर जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ ने फायरिंग की. लगभग एक घंटे के मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गये.

हथियार व नक्सली सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया, तो पहाड़ पर नक्सलियों का कैंप मिला. प्लास्टिक और तिरपाल टांग कर कैंप बनाया गया था. यहां से पुलिस ने नाइन एमएम की एक पिस्टल, छह डेटोनेटर, तीन जिलेटिन स्टीक, तीन जिंदा कारतूस, एक सौ मीटर तार, प्राथमिक उपचार का बॉक्स, पेपर कटिंग, आठ स्वीच, बैटरी, दूरबीन, कैमरा का फ्लैस, तैयार किया हुआ आइडी, स्टेपलर, नक्सलियों की उपस्थिति पंजी, पुरुष और महिला नक्सलियों के वस्त्र, एक डेकची, एक डेकचा, छह थाली, छह ग्लास, पांच पिट्ट, पानी बोतल, भिंगा हुआ चना, 15 प्लास्टिक गैलन, नक्शा समेत कई सामान बरामद किये.

कान्हू और सुपाई का दस्ता

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेट कुंदन कुमार के अनुसार डांगरा पहाड़ पर प्रमुख नक्सली कान्हू मुंडा और सुपाई टुडू के दस्ते अलग-अलग जगहों पर ठहरे हुए थे. सुपाई के दस्ते में महिला-पुरुष नक्सली समेत 14 सदस्य थे, तो कान्हू मुंडा के दस्ते में आठ हथियार बंद सदस्य थे. सुपाई दस्ते ने मुठभेड़ की. बाद में कान्हू दस्ते ने भी फायरिंग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola