आद्रा रेल मंडल : विकास कार्य को लेकर 9 जून को रद्द रहेंगी 15 ट्रेनें

आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली टाटानगर व आसनसोल की 15 एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें 9 जून को रद्द रहेंगी.
चक्रधरपुर:आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली टाटानगर व आसनसोल की 15 एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें 9 जून को रद्द रहेंगी. आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर दपू रेलवे ने मेमू ट्रेनों को रद्द किया है. ट्रेनों के रद्द होने से टाटा-आसनसोल, आद्रा-आसनसोल व टाटा-बक्सर के बीच मेमू ट्रेनों के यात्रियों को सफर करना मुश्किल होगा.
9 जून को रद्द रहेगी ये ट्रेनें
13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस
08659/08658 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू08644/08643 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू
03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू08174/08173 टाटानगर-आसनसोल-टाटानगर मेमू
08657 आद्रा-आसनसोल मेमू08661/08660 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू
परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटा-हटिया
9 जून को 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




