चाईबासा : बाहरी को बाहर का रास्ता दिखाने का समय : हेमंत
Updated at : 26 Sep 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सुनहरे भविष्य का सब्जबाग दिखा कर झारखंड को बर्बाद करने वाले बाहरियों को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है. इसी उद्देश्य से झामुमो ने पूरे राज्य में बदलाव यात्रा की शुरुआत की है. बुधवार को चाईबासा डीसी अॉफिस के पास […]
विज्ञापन
चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सुनहरे भविष्य का सब्जबाग दिखा कर झारखंड को बर्बाद करने वाले बाहरियों को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है. इसी उद्देश्य से झामुमो ने पूरे राज्य में बदलाव यात्रा की शुरुआत की है.
बुधवार को चाईबासा डीसी अॉफिस के पास स्थित मैदान में झामुमो की बदलाव यात्रा सह जन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंडवासियों के आशीर्वाद से यदि राज्य में झामुमो की सरकार बनी तो, पहले ही साल में पांच लाख स्थानीय युवाओं को नौकरी दी जायेगी. और जब तक नौकरी नहीं मिलेगी, तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे. गरीब परिवारों को आवास के लिए तीन लाख रुपये देंगे.
कहा िक भूमि अधिकार कानून बनाकर हर भूमिहीन को भूखंड देंगे. निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देंगे. प्रत्येक गांव में किसान बैंक की स्थापना की जायेगी. सत्ता में आते ही ईचा खरकई डैम को रद्द कर दिया जायेगा. हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करेंगे.
मानकी-मुंडा के लिए ऑटोनॉमस बॉडी की व्यवस्था की जायेगी. इस बदलाव यात्रा में पांचों विधानसभा से करीब 20 हजार लोगों की भीड़ जुटी थी. मौके पर मंचासीन अतिथियों में सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा, मझगांव विधायक नीरल पूर्ती, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड, मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सुमी पूर्ति, सुभाष बनर्जी आदि उपस्थित थे.
लैंड बैंक में 3.75 लाख एकड़ भूमि : आदिवासियों की एक इंच जमीन नहीं लेने की बात कहने वाली भाजपा सरकार ने पूरे राज्य में 20 लाख एकड़ जमीन भूमि बैंक में बंदोबस्ती करा ली. इसमें 10 लाख एकड़ ऐसी जमीन है, जिसे आदिवासियों के पूर्वजों ने जंगल-पहाड़ काटकर खेती करने के योग्य बनाया था. वहीं पौने चार लाख एकड़ जमीन पश्चिम सिंहभूम की लैंड बैंक में जमा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




