पेड़ को लेकर विवाद में युवक की हत्या, 3 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संकोबुरू जंगल से जयराम गोप का मिला था सड़ा-गला शव चाईबासा :मंझारी थाना क्षेत्र के बरकीमारा गांव में पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने सोमवार को संकोबुरू जंगल से जयराम गोप उर्फ कंदरा गोप नामक उक्त युवक का सड़ा-गला शव बरामद कर […]

विज्ञापन

संकोबुरू जंगल से जयराम गोप का मिला था सड़ा-गला शव

विज्ञापन

चाईबासा :मंझारी थाना क्षेत्र के बरकीमारा गांव में पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने सोमवार को संकोबुरू जंगल से जयराम गोप उर्फ कंदरा गोप नामक उक्त युवक का सड़ा-गला शव बरामद कर पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा. पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में हरीश चंद्र गोप, कुरसो उर्फ मोगरा गोप तथा तोंबो गोप शामिल हैं. मृतक की बहन मोती गोप ने बताया कि 15 अगस्त की शाम जयराम गोप को उक्त आरोपी घर से बुलाकर ले गये.

लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा. दूसरे दिन से उसकी तलाश हो रही थी, लेकिन सोमवार को गांव के चरवाहा बच्चों ने जंगल में एक शव देखा तथा उसकी जानकारी घरवालों को दी. जानकारी मिलने पर लोग जंगल पहुंचे तो शव की पहचान जयराम गोप के रूप में की गयी. उन्होंने बताया कि एक साल पूर्व आरोपी हरीश चंद्र बिरुआ के साथ पेड़ को लेकर विवाद हुआ था. आरोपियों ने जयराम की हत्या कर संकोबुरू जंगल में फेंक दिया था. मृतक को एक छह माह की बच्ची है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola