नशा करने से मना किया तो पति ने लगायी फांसी

Updated at : 15 Jun 2019 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
नशा करने से मना किया तो पति ने लगायी फांसी

जैंतगढ़ : नशा करने से रोकने के बावजूद नहीं मानने पर पत्नी रूठ कर मायके चली गयी. इससे आहत शराबी पति ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मामला चंपुआ थानांतर्गत चंपुआ एलआइसी कॉलोनी का है. 35 वर्षीय टिकना नायक हमेशा शराब पीता था. उसे पत्नी मना करती थी. आये […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : नशा करने से रोकने के बावजूद नहीं मानने पर पत्नी रूठ कर मायके चली गयी. इससे आहत शराबी पति ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. मामला चंपुआ थानांतर्गत चंपुआ एलआइसी कॉलोनी का है. 35 वर्षीय टिकना नायक हमेशा शराब पीता था. उसे पत्नी मना करती थी.

आये दिन पत्नी उसे मायके चले जाने की धमकी देकर सुधारना चाहती थी. गुरुवार शाम वह नशे में घर लौटा और झगड़ा करने लगा. पत्नी मायके चली गयी. इससे आहत टिकना ने पत्नी की साड़ी से घर के आंगन में लगे आम पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया. घर वाले ने फौरन उसे फंदे से हटाकर नीचे उतारा. उसे चंपुआ अस्पताल लाया गया. यहां उपचार के बाद उसकी जान बची. टिकना के दो बेटे और एक बेटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola