स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी पलटी, दो दर्जन यात्री जख्मी
Updated at : 05 Jun 2019 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : सदर प्रखंड के गुइरा गांव के समीप मंगलवार सुबह 11.30 बजे यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. चालक समेत 24 यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद चालक ने घटना की सूचना मालिक को दी. इसके बाद घायल यात्रियों को दूसरी गाड़ी में बैठाकर चाईबासा भेजा गया. यहां अधिकांश घायलों […]
विज्ञापन
चाईबासा : सदर प्रखंड के गुइरा गांव के समीप मंगलवार सुबह 11.30 बजे यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. चालक समेत 24 यात्री घायल हो गये.
हादसे के बाद चालक ने घटना की सूचना मालिक को दी. इसके बाद घायल यात्रियों को दूसरी गाड़ी में बैठाकर चाईबासा भेजा गया. यहां अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. यात्रियों ने बताया, गाड़ी की स्टेयरिंग जाम होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गयी. सवारी गाड़ी की छत पर भी यात्री सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




