एमबीए में नामांकन के लिए देना होगा मैट

Updated at : 25 May 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
एमबीए में नामांकन के लिए देना होगा मैट

विवि की अनुमति मिलते ही परीक्षा की तैयारी में जुटेगा कॉमर्स विभाग चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सत्र 2019-21 के एमबीए में नामांकन से पूर्व केयू मैट का आयोजन होगा. कॉमर्स विभाग ने कोल्हान विवि प्रशासन से उक्त परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है. अनुमति मिलते ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जायेगी. […]

विज्ञापन

विवि की अनुमति मिलते ही परीक्षा की तैयारी में जुटेगा कॉमर्स विभाग

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में सत्र 2019-21 के एमबीए में नामांकन से पूर्व केयू मैट का आयोजन होगा. कॉमर्स विभाग ने कोल्हान विवि प्रशासन से उक्त परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है. अनुमति मिलते ही परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जायेगी. कोल्हान विवि के पीजी विभाग व वर्कस कॉलेज जमशेदपुर में एमबीए का दाखिला होता है.

पीजी कॉमर्स विभाग व वर्कस कॉलेज में 60-60 सीटें एमबीए में निर्धारित की गयी हैं. निर्धारित सीट के अनुसार ही विद्यार्थियों का नामांकन होगा. जून तक मैट की परीक्षा होने की संभवना जतायी जा रही है. कोल्हान विवि की ओर से प्रत्येक साल केयू मैट परीक्षा का आयोजन होता है उसके पश्चचात ही एमबीएम में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होती है, जिसमें प्राप्त रैंक के आधार पर नामांकन लिया जाता है.

केयू मैट की परीक्षा के लिए न्यूनतम शुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकें. मालूम हो कि एमबीए का दो साल का कोर्स की पढ़ाई पीजी विभाग व वर्कस कॉलेज में होती है, इसमें प्रत्येक सेमेस्टर में विद्यार्थी को 25 हजार रुपये शुल्क अदा करना होता. वहीं नामांकन के दौरान पांच हजार शुल्क अतिरिक्त जमा करना होता है.

कॉमर्स विभाग में प्री सबमिशन सेमिनार : चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग में शुक्रवार को प्री सबमिशन सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान शोधार्थी प्रिया कुमारी दुबे व एस संध्या रानी ने अपना शोध प्रत्सुत किया. मौके पर कॉमर्स विभाग के एचओडी डॉ एमके मित्रा के अलावा डीआरसी मेंबर डीन डॉ रामप्रवेश प्रसाद, डॉ डीके मेहता, डॉ दीपा सरण समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola