घंटों लाइन में खड़े होने पर मिलता है एक बाल्टी पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2019 1:51 AM
जैंतगढ़ : बढ़ती गर्मी के साथ तेंतोड़ीपोसी गांव में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है. आलम यह है कि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. चार टोले वाले इस गांव में बासासाई टोला की स्थिति तो और भी खराब है. यहां के ग्रामीणों को आधा किलोमीटर दूर स्थित एक चुआं से पानी ढोकर […]
जैंतगढ़ : बढ़ती गर्मी के साथ तेंतोड़ीपोसी गांव में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है. आलम यह है कि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. चार टोले वाले इस गांव में बासासाई टोला की स्थिति तो और भी खराब है. यहां के ग्रामीणों को आधा किलोमीटर दूर स्थित एक चुआं से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है.
ऊपरसाई टोला में दो एवं लतरसाई टोला में एक चापाकल है, जिस पर वहां के ग्रामीण आश्रित हैं. लेकिन यह भी सूखने के कगार पर है. काफी देर हैंड चलाने पर मुश्किल से एक बाल्टी पानी मिलता है. नहाने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी ग्रामीणों को आधा किमी दूर तालाब में जाना पड़ता है. वहीं स्कूल के चापाकल पर तो सुबह से कतार लग जाती है.
गांव के ग्राम मुंडा आनंद तिरिया ने बताया कि हर गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए पसीना बहाना पड़ता है. गार्बेट हेंब्रम एवं उमेश सोय ने कहा है डीप बोरिंग कर पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है. राम हाइबुरू का कहना है कि इस गांव सबसे बड़ी समस्या पानी की ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










