काटा जायेगा बिजली तार से सटा लीची पेड़: एसडीओ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

16 मई की देर शाम रोहित का शव लीची पेड़ के ऊपर मिला था लीची पेड़ में करंट से मरे युवक का हुआ अंत्यपरीक्षण चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विभाग के लकड़ी डिपो स्थित लीची पेड़ पर रोहित बोदरा को करंट लगने से मौत मामले में मृतक के शव को चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार को अंत्यपरीक्षण […]
विज्ञापन
16 मई की देर शाम रोहित का शव लीची पेड़ के ऊपर मिला था
लीची पेड़ में करंट से मरे युवक का हुआ अंत्यपरीक्षण
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विभाग के लकड़ी डिपो स्थित लीची पेड़ पर रोहित बोदरा को करंट लगने से मौत मामले में मृतक के शव को चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार को अंत्यपरीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया. 16 मई की देर शाम रोहित का शव लीची पेड़ के उपर मिला था. वह कारमेल स्कूल के कक���षा सातवीं का छात्र था.
बताया गया कि घर से करीब दो किमी दूर पंप रोड के लकड़ी डिपो में लीची तोड़ने रोहित आया था. लीची पेड़ से सटकर बिजली का तार गुजरा हुआ है. पेड़ पर चढ़ने पर रोहित विद्युत प्रवाह तार के संपर्क में आ गया था. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










