11 साल के बच्चे ने दो साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने रिमांड होम भेजा चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल के नाबालिग द्वारा पड़ोस की दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला […]
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने रिमांड होम भेजा
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल के नाबालिग द्वारा पड़ोस की दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर रिमांड होम में भेज दिया है. घटना शनिवार शाम की है. रविवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी चौथी कक्षा का छात्र है. उसने अपनी गलत स्वीकार कर ली है.
परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को बच्ची घर के पास खेल रही थी. उसी समय आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची को घर के पास छोड़ कर चला गया. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










