तंबाकू बेचने पर 11 दुकानदारों पर जुर्माना, 2200 रुपये वसूले
Updated at : 13 Apr 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर: स्कूल-कॉलेजों के पास संचालित दुकानों से भारी मात्रा में गुटखा व पान मसाला बरामद जगन्नाथपुर : अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा लकड़ा की अगुवाई में शुक्रवार को जगन्नाथपुर के विभिन्न स्थानों के दुकानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान दुकानों में मिले गुटखा, पान-मसाला आदि पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया. मौके पर डॉ […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर: स्कूल-कॉलेजों के पास संचालित दुकानों से भारी मात्रा में गुटखा व पान मसाला बरामद
जगन्नाथपुर : अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा लकड़ा की अगुवाई में शुक्रवार को जगन्नाथपुर के विभिन्न स्थानों के दुकानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान दुकानों में मिले गुटखा, पान-मसाला आदि पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया. मौके पर डॉ पंकज महतो, बीइइअो इंददेव कुमार व एएसाइ सोमाय टुडू भी मौजूद थे.
जानकारी के अनुसार श्रीमती लकड़ा के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने रस्सैल स्कूल, उर्दू स्कूल, शिशु मंदिर स्कूल, डिग्री कालेज स्थित व जगन्नाथपुर मुख्य चौक, बाजार चौक पर संचालित करीब 12 दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गुटखा, पान-मसाला आदि पाया गया. इस पर श्रीमती लकड़ा ने 11 दुकानदारों से 200 रुपये कर कुल 2200 रुपये का चालान काटकर जुर्माना वसूला. साथ ही दोबारा गुटखा व तंबाकू बेचने पर जुर्माना के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




