गला काट कर हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल कैद

जैंतगढ़ : चंपुआ थानांतर्गत काबरागुट्टू में एक महिला की गला कट कर हत्या के प्रयास के आरोपी को चंपुआ सब जज रंजूलता लेंका की अदालत ने पांच साल का कैद व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. ज्ञात हो कि 1 मार्च 2017 को गांव की मांगुणी महाकुड़ घर के बाहर खड़ी थी, तभी […]
जैंतगढ़ : चंपुआ थानांतर्गत काबरागुट्टू में एक महिला की गला कट कर हत्या के प्रयास के आरोपी को चंपुआ सब जज रंजूलता लेंका की अदालत ने पांच साल का कैद व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. ज्ञात हो कि 1 मार्च 2017 को गांव की मांगुणी महाकुड़ घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी रघुनाथ महाकुड़ ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया था.
हालांकि घटना के तुरत बाद महिला को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया जहां त्वरित उपचार के कारण उसकी जान बच गयी. इस संबंध मे महिला के पुत्र ने चंपुआ थाना मे मामला दर्ज कराया था. मामले सुनवाई करते हुए सब जज रंजू लता लेंका ने 15 लोगों की गवाही के बाद आरोपी को यह सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




