फरार राकेश के घर पर चस्पाया इश्तेहार

Updated at : 29 Jun 2014 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
फरार राकेश के घर पर चस्पाया इश्तेहार

चाईबासा : भोपाल पुलिस ने फरार चल रहे राकेश पटेल के चाईबासा स्थित पैतृक आवास पर शनिवार को इश्तेहार चस्पा दिया. हालांकि बाद में परिवारवालों ने इश्तेहार के कागज को हटा दिया गया. शुक्रवार को एसटीएफ की एक टीम जहां राकेश की तलाश में चाईबासा पहुंच कर उसके नीमडीह स्थित पैतृक आवास की तालाशी लेने […]

विज्ञापन

चाईबासा : भोपाल पुलिस ने फरार चल रहे राकेश पटेल के चाईबासा स्थित पैतृक आवास पर शनिवार को इश्तेहार चस्पा दिया. हालांकि बाद में परिवारवालों ने इश्तेहार के कागज को हटा दिया गया. शुक्रवार को एसटीएफ की एक टीम जहां राकेश की तलाश में चाईबासा पहुंच कर उसके नीमडीह स्थित पैतृक आवास की तालाशी लेने के साथ-साथ परिवार वालों से पूछताछ कर रही थी वहीं दूसरी ओर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी भोपाल द्वारा जारी इश्तेहार को लेकर एसटीएफ का एक कांस्टेबल राकेश के पैतृक गांव बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत हिल्सा थाना क्षेत्र के जुनियार गांव भी गयी थी.

लेकिन गांव वालों द्वारा पूरे परिवार के चाईबासा शिफ्ट होने की सूचना दिये जाने के बाद इश्तेहार लेकर एसटीएफ का कांस्टेबल शनिवार को चाईबासा पहुंचा. स्थानीय पुलिस से राकेश के घर का पता लेकर उसके घर के बाहर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया दिया. जिसमें राकेश पटेल को 17 जुलाई 2014 तक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में पेश होने को कहा गया है. अदालत में उपस्थित नहीं होने के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई अदालत कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola