पुलिस को चकमा देकर प्रसाद जी भागने में सफल

Updated at : 18 Jun 2014 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर प्रसाद जी भागने में सफल

बंदगांव : कराईकेला थाना के फुईमारी पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों से सर्च अभियान चलाया जा रहा था. पहले दिन पुलिस और नक्सलियों के साथ भिड़ंत हुई थी. सैकड़ों राउंड गोलियां चली थी. पुलिस ने प्रसाद जी, जीवन कंडुलना समेत अन्य नक्सलियों को घेर लिया था. लेकिन रात होने का […]

विज्ञापन

बंदगांव : कराईकेला थाना के फुईमारी पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों से सर्च अभियान चलाया जा रहा था. पहले दिन पुलिस और नक्सलियों के साथ भिड़ंत हुई थी. सैकड़ों राउंड गोलियां चली थी. पुलिस ने प्रसाद जी, जीवन कंडुलना समेत अन्य नक्सलियों को घेर लिया था. लेकिन रात होने का लाभ उठा कर प्रसाद जी भागने में सफल रहा. पहाड़ी नाला के रास्ते से होते हुए प्रसाद जी भाग निकले. मंगलवार को दूसरे दिन पुलिस नक्सलियों का पीछा करते हुए हलमद गांव तक पहुंच गयी.

लेकिन नक्सली तब तक काफी दूर भाग चुके थे. हलमद गांव में नक्सलियों के बारे में पुलिस ने पूछताछ किया. नक्सलियों के भाग खड़े होने के कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस अभियान का नेतृत्व पुलिस कप्तान नरेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे. सीआरपीएफ-60 बटालियन बंदगांव के सहायक कमांडेंट दीपक कुमार, गोइलकेरा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जगन्नाथ उपाध्याय, सोनुवा सीआरपीएफ के एके नयना ने सर्च अभियान का कमान संभाल रखा था. पुलिस को उम्मीद थी कि प्रसाद जी समेत दूसरे नक्सली भी पकड़ में आयेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पुलिस को प्रसाद जी के क्षेत्र में आगमन की गुप्त की सूचना मिली थी. कंसरा मेला में नक्सलियों के आगमन की खबर थी. जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola