विधायक ने रोका काम

Updated at : 17 Jun 2014 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने रोका काम

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाये सवाल चाईबासा : चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा ने सोमवार को शहरी जलापूर्ति योजना के तहत महुलसाई में निर्माणाधीन जलमीनार का काम रुकवा दिया. विधायक बिरूवा ने बताया कि वे आज मड़कमहातु में बन रहे जलमीनार के निरीक्षण को पहुंचे थे. उन्होंने पाया कि कार्य शुरू करने से पहले इसका […]

विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

चाईबासा : चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा ने सोमवार को शहरी जलापूर्ति योजना के तहत महुलसाई में निर्माणाधीन जलमीनार का काम रुकवा दिया. विधायक बिरूवा ने बताया कि वे आज मड़कमहातु में बन रहे जलमीनार के निरीक्षण को पहुंचे थे. उन्होंने पाया कि कार्य शुरू करने से पहले इसका उदघाटन नहीं किया गया. कार्य स्थल पर योजना से संबंधी किसी तरह का बोर्ड नहीं लगाया गया.

केवल इतना हीं ढलाई का काम काफी निमA स्तर का हो रहा है. ढलाई में व्यवहार की जा रहीं सरिया की मोटाई भी कम है. काम में लगे मजदूरों को दिये जा रहे वेतन का भी उल्लेख नहीं है.

घटिया निर्माण को रुकवाते हुए उन्होंने योजना का डीपीआर, प्राक्क्लन राशि, प्रोविजन की जानकारी के साथ प्रोजेक्ट इंचार्ज को बुलवाया है. पूरी तरह तसल्ली होने पर ही काम शुरू करने दिया जायेगा. अगर सब कुछ सही नहीं पाया गया तो कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने चाईबासा जलापूर्ति योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे पास करने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. तत्कालीन नगर विकास मंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास इसमें सराहनीय था. उन्होंने आशा व्यक्त की कि काफी विलंब से चल रहे इस योजना को साल के अंत तक पूरा कराया जायेगा. हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इसके लिये गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola