रस्सेल स्कूल के छात्र की लू से मौत

Updated at : 17 Jun 2014 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
रस्सेल स्कूल के छात्र की लू से मौत

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के रस्सेल उच्च विधालय प्लस टु के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोहम्मद युसूफ के पुत्र की लू लगने से मौत हो गयी. घटना शनिवार करीब आठ बजे की है. मो युसूफ का बेटा इमरान भी रस्सेल स्कूल में कक्षा दशम का छात्र था. वह गर्मी की छुट्टी में अपने गांव पटना गया था. शुक्रवार […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के रस्सेल उच्च विधालय प्लस टु के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोहम्मद युसूफ के पुत्र की लू लगने से मौत हो गयी. घटना शनिवार करीब आठ बजे की है. मो युसूफ का बेटा इमरान भी रस्सेल स्कूल में कक्षा दशम का छात्र था.

वह गर्मी की छुट्टी में अपने गांव पटना गया था. शुक्रवार को वह लू की चपेट में आ गया. परिजन उसे तत्काल नजदीकी हॉस्पीटल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी. सोमवार को इमरान की मृत्यु की खबर रस्सेल स्कूल पहुंची. प्रार्थना के बार दो मिनट का मौन रखने के बाद विधालय को छुट्टी कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola