एक की मौत, चार घायल

चक्रधरपुर और मनोहपुर में दो सड़क दुर्घटनाएं मनोहरपुर : मनोहरपुर-बानो मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल को रिम्स रांची के लिये रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम सोदा गांव निवासी […]
चक्रधरपुर और मनोहपुर में दो सड़क दुर्घटनाएं
मनोहरपुर : मनोहरपुर-बानो मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल को रिम्स रांची के लिये रेफर किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम सोदा गांव निवासी सतीश कुमार सिंह व खुशवंत सिंह बाइक से ओड़िशा के टुनापहाड़ जा रहे थे. हाटिंगहोड़े आवासीय विद्यालय के समीप अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में मौके पर ही खुशवंत सिंह की मौत हो गयी.
वहीं, घायल सतीश सिंह को परिजनों ने बानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया. यहां प्रारंभिक इलाज के बाद घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं बानो पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. साथ ही बाइक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




