पीएलएफआइ के तीन सदस्य धराएं

बारात को लूटने के दौरान ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा मनोहरपुर : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र में बारात को लूटने पहुंचे पीएलएफआइ के तीन सदस्यों को ओड़िशा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार, मोबाइल, नकदी और बाइक जब्त की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड-ओड़िशा सीमा के पतराटोली गांव में लोहनीपाड़ा […]
बारात को लूटने के दौरान ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
मनोहरपुर : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र में बारात को लूटने पहुंचे पीएलएफआइ के तीन सदस्यों को ओड़िशा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार, मोबाइल, नकदी और बाइक जब्त की गयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड-ओड़िशा सीमा के पतराटोली गांव में लोहनीपाड़ा से बारात में एक बस व एक बोलेरो आयी थी. यहां विवाह समारोह के बाद बारात राउरकेला लौटने लगी. इस दौरान गांव पतरापाली में ही तीन बाइक सवार युवकों ने बस को रोक लिया. बस चालक को पिस्तौल दिखा कर पीएलएफआइ के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की. इस पर चालक ने युवकों को पैसे दे दिये. इसके बाद बस में सवार दूल्हे से भी तीनों ने पैसों की मांग की. इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से बरातियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया. तीनों को गांव में ही रस्सी से बांध कर बिश्र थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी.
इस पर डीएसपी दीप्ति दास व थाना प्रभारी सुशांत दास जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें नवांगांव निवासी राजकुमार साहू (23) व उमा साहू (22) और पतराटोली निवासी अनिल लकड़ा(21) शामिल हैं.
बिश्र थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि तीनों युवक नक्सली संगठन पीएलएफआइ के संपर्क में थे. गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल, एक हजार रुपये नकद व बाइक (ओडी 14 बी/9808) को पुलिस ने जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




