नोवामुंडी स्थित टिस्को माइंस में स्थानीय युवक

Updated at : 08 Aug 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
नोवामुंडी स्थित टिस्को माइंस में स्थानीय युवक

नोवामुंडी : नोवामुंडी स्थित टिस्को माइंस में स्थानीय युवक-युवतियों को नौकरी नहीं मिलने व ठेका पर बाहरी लोगों को काम पर रखने के विरोध में मंगलवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष हरिचरण सांडिल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. नोवामुंडी थाना में थानेदार के नाम पत्र सौंपकर स्थानीय लोगों की नौकरी […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी स्थित टिस्को माइंस में स्थानीय युवक-युवतियों को नौकरी नहीं मिलने व ठेका पर बाहरी लोगों को काम पर रखने के विरोध में मंगलवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष हरिचरण सांडिल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. नोवामुंडी थाना में थानेदार के नाम पत्र सौंपकर स्थानीय लोगों की नौकरी छीनने वाले बाहरी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. कहा गया कि खनन नियम व स्थानीयता नियोजन नीति की अवहेलना की जा रही है.

ठेकेदार राज्य से बाहर के लोगों को बुलाकर रोजगार दे रहा है. वहीं स्थानीय बेरोजगार पलायन कर रहे हैं. स्थानीय आइटीआइ पास युवक-युवतियों को नौकरी दी जाये. मौके पर समिति के अध्यक्ष हरिचरण सांडिल, उपाध्यक्ष सोनाराम चतोंबा, विजय बारजो, मोहन चतोंबा, विजयदेव चतोंबा, रासिका बोबोंगा, लखन नाग, हेमंत कुमार गोप, राजू चांपिया, बनमाली गोप, बिक्रम चतोंबा, चंद्र मोहन केराई, सोमरा लागुरी, शांति हेंब्रम, गीता हेंब्रम, नेघा चतोंबा, प्रभात सांडिल, लक्ष्मण पुरती, मुखमनी हेंब्रम, बासंती हेंब्रम, समीर सेन लागुरी, राजेश बालमुचू, सरस्वती लागुरी, जेमा हेंब्रम, विजय चतोंबा, रामाकांत गोप, अरबिंद लागुरी,अजय चतोंबा समेत आदि शामिल थे.

प्रबंधन ने आरटीआइ की जानकारी नहीं दी : आरटीआई कार्यकर्ता हरिचरण सांडिल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से टाटा-स्टील नोवामुंडी माइंस प्रभावित रैयतों को मुआवजा व आश्रितों को नौकरी के बाबत जानकारी मांगी. भू-अर्जन पदाधिकारी के आदेश के बावजूद प्रबंधन ने सूचना उपलब्ध नहीं करायी. इसके बाद बीते 6 अगस्त को हरिचरण सांडिल ने भू-अर्जन शाखा अपर उपायुक्त कार्यालय में प्रथम अपीलीयवाद दर्ज कराया. इसमें बताया गया है कि 19 जून 2018 को तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी गयी थी. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी.
थानेदार को ज्ञापन सौंपकर मामला दर्ज करने की मांग
एसीसी में ठेका मजदूर अचानक हड़ताल पर गये, काम प्रभावित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola