टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की हुई मौत, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के पहुंचने पर आशा कर्मी को छोड़ा ग्रामीणों ने गलत टीकाकरण से मौत का लगाया आरोप टीकाकरण से बच्चे को आया बुखार, पारासिटामोल दिया टीकाकरण वाली जगह से निकल रहा था खून बड़बिल : क्योंझर जिले के नायकोट थाना क्षेत्र के कुसकला गांव में दो माह के बच्चे की टीका देने के कुछ […]
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम के पहुंचने पर आशा कर्मी को छोड़ा
ग्रामीणों ने गलत टीकाकरण से मौत का लगाया आरोप
टीकाकरण से बच्चे को आया बुखार, पारासिटामोल दिया
टीकाकरण वाली जगह से निकल रहा था खून
बड़बिल : क्योंझर जिले के नायकोट थाना क्षेत्र के कुसकला गांव में दो माह के बच्चे की टीका देने के कुछ घंटे बाद मौत हो गयी. घटना से उग्र ग्रामीणों ने आशा कर्मचारी पर गलत टीका देने का आरोप लगा दो घंटे तक बंधक बनाये रखा. सूचना पाकर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया. इसके बाद आशा कर्मी को छोड़ा गया. घटना बुधवार की है.
रात 1:30 बजे बच्चे ने दम तोड़ा
जानकारी के अनुसार गांव के दशरथ और शकुंतला का दो माह के बच्चे को बुधवार को स्थानीय आशा कर्मी ने टीका लगाया. बच्चे की मां के अनुसार टीका लगाये स्थान पर खून निकल रहा था. आशा कर्मी ने पोंछ दिया. घर के लोगों ने कहा कि खून निकले तो पोंछ देना. कुछ समय बाद बच्चे को बुखार आया तो आशा कर्मी के कहने के मुताबिक उसे पारािसटामोल दे दिया गया. इसके बाद बच्चा काफी समय तक बेहोशी हालत में था. रात करीब 1.30 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया.
जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई : सीएमओ
घटना की ख़बर पर गुरुवार की सुबह दशरथ के घर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. आशा कर्मी को बुलाकर ग्रामीणों ने काफी सवाल किए. सुबह 8 से 10 बजे तक बंधक बना कर रखा. इस दौरान क्योंझर से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. क्योंझर सीएमओ ने जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










