गढ़वा : ट्रक और बस की टक्कर में रंका में एक की मौत, छह घायल
Updated at : 20 Jun 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : अंबिकापुर राष्ट्रीय उच्च पथ 343 पर मंगलवार की शाम सिंजो मोड़ के पास रॉयल नामक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने – सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतक प्रेम राम (27) पिता राजू राम बताया गया़ वह पलामू जिले के […]
विज्ञापन
गढ़वा : अंबिकापुर राष्ट्रीय उच्च पथ 343 पर मंगलवार की शाम सिंजो मोड़ के पास रॉयल नामक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने – सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मृतक प्रेम राम (27) पिता राजू राम बताया गया़ वह पलामू जिले के गुरी भंडार का निवासी था़ घायलों में आरती कुमारी, मंसूर अंसारी, नागवंती देवी, कांति देवी एवं पुरुषोत्तम कुमार शामिल है़.
इसमें आरती कुमारी एवं मंसूर अंसारी की गंभीर स्थिति स्थिति को देखते हुए गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया़ जबकि शेष का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है़ सभी अौरंगाबाद से रायपुर जा रहे थे़ बस पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी़ रंका से पहले सींजो गांव के करीब विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बस में दाहिने तरफ से तेजी से रगड़ दिया. इसमें बस के सीट पर बैठे प्रेम राम की मौत सीट में दब कर हो गयी. जबकि मंसूर अंसारी घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




