चाईबासा : रेल पुलिसकर्मी की पत्नी से गैंगरेप में 1 गिरफ्तार, हाजत में फांसी लगाने का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : बीते 27 अप्रैल को नशे में रेल पुलिसकर्मी के घर में घुसकर पत्नी से गैंगरेप के एक आरोपी पुलहाता निवासी नकुल खलको (19) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे हाजत में रखा गया था, जहां आरोपी ने दरी फाड़कर रस्सी बना फांसी लगाने की कोशिश की. हालांकि पुलिसकर्मियों ने देख […]
विज्ञापन
चाईबासा : बीते 27 अप्रैल को नशे में रेल पुलिसकर्मी के घर में घुसकर पत्नी से गैंगरेप के एक आरोपी पुलहाता निवासी नकुल खलको (19) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे हाजत में रखा गया था, जहां आरोपी ने दरी फाड़कर रस्सी बना फांसी लगाने की कोशिश की.
हालांकि पुलिसकर्मियों ने देख लिया और उसकी जान बचायी. उसे पहले चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल (जमशेदपुर) भेजा गया. वहीं, गैंगरेप में दूसरा आरोपी मेरी टोला निवासी सूरज मिंज अब भी फरार है.
उक्त जानकारी बुधवार को मुफस्सिल थाना में डीएसपी (हेडक्वार्टर) प्रकाश सोय ने पत्रकारों को दी. डीएसपी ने बताया कि आरोपी नकुल की गिरफ्तारी बुधवार की सुबह 6 बजे पुलहातु से हुई. आरोपियों ने पीड़िता से कहा था कि उसका पति उन्हें परेशान करता है. इसका बदला लेने के लिए वे दुष्कर्म कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










