चाईबासा : अब नक्सलियों के गढ़ में घुसकर फोर्स सीधे अटैक करेगी, जानें पूरी खबर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोइलकेरा थानांतर्गत कोल्हान वन क्षेत्र के सांगाजाटा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में अब फोर्स सीधे अटैक की स्ट्रैटेजी (रणनीति) होगी. पूरे कोल्हान व सारंडा के बजाए ऑपरेशन नक्सलियों के गढ़ के आसपास चलेगा. नक्सलियों के इस गढ़ को चौतरफा घेरने के लिए आसपास तैनात जवानों को वहां लाया जायेगा. फोर्स को सहयोग करने के […]
विज्ञापन
गोइलकेरा थानांतर्गत कोल्हान वन क्षेत्र के सांगाजाटा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में अब फोर्स सीधे अटैक की स्ट्रैटेजी (रणनीति) होगी. पूरे कोल्हान व सारंडा के बजाए ऑपरेशन नक्सलियों के गढ़ के आसपास चलेगा.
नक्सलियों के इस गढ़ को चौतरफा घेरने के लिए आसपास तैनात जवानों को वहां लाया जायेगा. फोर्स को सहयोग करने के लिए सेना के और हेलीकॉप्टरों की मदद ली जायेगी. उक्त निर्णय चाईबासा सदर ब्लॉक के पास स्थित सीआरपीएफ के डीआइजी कार्यालय में बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया. सांगाजाटा में नक्सली मोर्चे पर तैनात फोर्स की स्ट्रैटेजी और कार्यप्रणाली को लेकर बैठक की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










