सुबह 10.30 बजे तक आ जायेंगे सभी परिणाम
Updated at : 19 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा नप चुनाव. काउंटिंग के लिए कर्मियों को मिला प्रशिक्षण पांच मिनट में आ जायेगा एक बूथ का रिजल्ट 46 टेबलों पर 20 अप्रैल को होगी 21 वार्डों की मतगणना 92 कर्मचारियों को लगाया जायेगा मतगणना कार्य में चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव की मतगणना 20 अप्रैल की सुबह आठ बजे शुरू होगी. सब […]
विज्ञापन
चाईबासा नप चुनाव. काउंटिंग के लिए कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
पांच मिनट में आ जायेगा एक बूथ का रिजल्ट
46 टेबलों पर 20 अप्रैल को होगी 21 वार्डों की मतगणना
92 कर्मचारियों को लगाया जायेगा मतगणना कार्य में
चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव की मतगणना 20 अप्रैल की सुबह आठ बजे शुरू होगी. सब कुछ सही रहा तो ढाई घंटे में यानि 10:30 बजे तक सभी पदों का रिजल्ट आ जायेगा. पांच मिनट में एक बूथ का रिजल्ट आयेगा. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों चुनाव की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाये जायेंगे. प्रत्येक टेबल पर दो-दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है. वहीं 20 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है.
बुधवार को स्कॉट विद्यालय में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण में यह जानकारी दी गयी. इवीएम खोलने व सील करने का बताया गया तरीका : प्रशिक्षण में काउंटिंग सुपरवाइजर और असिस्टेंट सहित अन्य कर्मियों को मतगणना कैसे करें, यह बताया गया. कर्मियों को सील खोलने का तरीका, इवीएम ऑन करने और वोटों की गिनती के लिए कौन सा बटन दबाएं, इसकी जानकारी दी गयी. वोटों की गिनती के बाद दोबारा सील करने का तरीका बताया गया. इसका डेमो दिखाया गया. इसके लिए प्रशिक्षण कोषांग ने ईवीएम की व्यवस्था की थी.
सीसीटीवी की निगरानी में होगी गिनती : उन्हें बताया गया कि मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में होगी. उन्हें बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के लिये अलग-अलग टेबल होंगे. मतगणना के कर्मी सुबह 6 बजे ड्यूटी पर पहुंच जायेंगे. मतों की गणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू होगी. मतगणना से पहले मतगणना कर्मचारियों को आयोग के दिशा निर्देश की जानकारी दी जायेगी. किस टेबल पर किसकी ड्यूटी, उसी समय चलेगा पता : मतगणना में कर्मचारियों की ड्यूटी किस पद के लिये किस टेबल पर लगी है, यह जानकारी मतगणना स्थल पर रेंडमाइजेशन के बाद होगी. प्रत्याशी व निर्वाचन अभिकर्ता की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम से बाहर निकाली जायेगी. चुनाव परिणाम की घोषणा योग के फॉर्मेट पर की जायेगी. उसी समय विजय प्रत्याशियों को कंप्यूटराइज्ड प्रमाणपत्र जारी कर दिया जायेगा. एक टेबल पर दो कर्मचारी रहेंगे. एक गणना पर्यवेक्षक व एक गणना सहायक होंगे. मतगणना के दौरान एक टेबल में प्रत्याशी व उसका अभिकर्ता मौजूद रहेंगे. प्रत्याशी व उसके एजेंट मतगणना शुरू होने से पूर्व इसकी पुष्टि कर सकेंगे कि इवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




