वृश्चिक राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज भाग्य का साथ मिलेगा या करियर में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे?

आज 20 मार्च 2026 का वृश्चिक राशिफल
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल चतुर्थ भाव में राहु के साथ युति बना रहे हैं. यह स्थिति आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ दिला सकती है, लेकिन मानसिक शांति में थोड़ी कमी महसूस होगी. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उनकी सेवा करें.
करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि चतुर्थ भाव के मंगल काम का बोझ बढ़ा सकते हैं. व्यापार में नई मशीनरी या तकनीक पर धन खर्च हो सकता है जो भविष्य के व्यापारिक विस्तार के लिए बहुत जरूरी है. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने बॉस के साथ मधुर संबंध बनाने चाहिए.
लव लाइफ: लव लाइफ के मामले में आज पार्टनर के साथ बहस करने से बचें, क्योंकि चतुर्थ भाव के ग्रहों के प्रभाव से घर में तनाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए आपको थोड़ा झुकना पड़ सकता है जो रिश्ते की मजबूती के लिए सही होगा. धैर्य रखें और अपनी वाणी पर पूरी तरह नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम रह सकता है, सीने में जकड़न या सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है. योग और प्राणायाम को प्राथमिकता दें और धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचने की कोशिश करें ताकि आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। समय पर भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और क्रोध में आकर कोई भी बड़ा पारिवारिक फैसला न लें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










