रेलकर्मी के आवास से 3 लाख रुपये के जेवरात व नकद चोरी चक्रधरपुर में मामला दर्ज

Updated at : 19 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
रेलकर्मी के आवास से 3 लाख रुपये के जेवरात व नकद चोरी चक्रधरपुर में मामला दर्ज

सोने के चार हार, चार बाला, कान के झुमके (आठ), 10 पीस अंगूठी, घड़ी, पर्स में रखा आधार कार्ड हुए चोरी चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी स्थित रेलकर्मी अरूनाथ मंडल के आवास से 17 अप्रैल की देर रात अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का जेवर व 25 हजार रुपये नकद उड़ा […]

विज्ञापन

सोने के चार हार, चार बाला, कान के झुमके (आठ), 10 पीस अंगूठी, घड़ी, पर्स में रखा आधार कार्ड हुए चोरी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी स्थित रेलकर्मी अरूनाथ मंडल के आवास से 17 अप्रैल की देर रात अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का जेवर व 25 हजार रुपये नकद उड़ा लिया. पीड़ित रेलकर्मी ने इस घटना के संबंध में बुधवार को चक्रधरपुर थाना में लिखित सूचना दी है. रेलकर्मी श्री मंडल ने बताया कि रात करीब पौने आठ बजे रेलवे क्वार्टर सी/3 से अपनी पत्नी नुपुर मंडल के साथ घर में ताला जड़ कर घुमने निकले. लगभग पौने नौ बजे जब घर वापस आये, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है.
घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमीरा खुला मिला. अलमीरा में रखे सोने के चार हार, चार बाला, कान का झुमका (आठ), 10 पीस अंगूठी, घड़ी, पर्स में रखे आधार कार्ड व अन्य सामान गायब मिले. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे. चोरी की घटना के संबंध में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 33/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola