गुवा : मुद्रा लोन दिलाने के नाम लाखों की ठगी के आरोप में छह आरोपियों को जेल

Updated at : 12 Apr 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
गुवा : मुद्रा लोन दिलाने के नाम लाखों की ठगी के आरोप में छह आरोपियों को जेल

मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओं से लाखों की ठगी करने के आरोप में गुवा से पकड़े गये छह आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों को पकड़ा था. इनमें गुवा निवासी सेलकर्मी बलबीर करवा, किरीबुरू निवासी सुशांत करवा व भारत करवा, चक्रधरपुर निवासी कार्तिक […]

विज्ञापन
मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओं से लाखों की ठगी करने के आरोप में गुवा से पकड़े गये छह आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों को पकड़ा था.
इनमें गुवा निवासी सेलकर्मी बलबीर करवा, किरीबुरू निवासी सुशांत करवा व भारत करवा, चक्रधरपुर निवासी कार्तिक मुखी, जमशेदपुर के सोनारी निवासी गणेश राव व देवराज सिंह हैं. वहीं, बलबीर करवा की पत्नी सह आजसू नेत्री बसंती करवा को पुलिस ने पर्याप्त सबूत नहीं हो पाने के कारण फिलहाल छोड़ दिया है. सोनारी निवासी देवराज सिंह पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola