हाटगम्हरिया : करंट से तीन मवेशियों की मौत

Updated at : 12 Apr 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
हाटगम्हरिया : करंट से तीन मवेशियों की मौत

हाटगम्हरिया : जयपुर ग्राम के टोला बिंदीसाई में हाइ टेंशन तार टूट कर गिरने से तीन मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है, रोजाना कि तरह जगमोहन चातोंबा, हरवजर्न चातोंबा और गोरवारी चातोंबा बैलों को चराने के लिए छोड़ दिया था. चरते-चरते तीनों बैल बिजली के […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : जयपुर ग्राम के टोला बिंदीसाई में हाइ टेंशन तार टूट कर गिरने से तीन मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है, रोजाना कि तरह जगमोहन चातोंबा, हरवजर्न चातोंबा और गोरवारी चातोंबा बैलों को चराने के लिए छोड़ दिया था. चरते-चरते तीनों बैल बिजली के एक खंभे के पास चले गये. बिजली के खंभे में एक हाईटेंशन का तार टूट कर पहले सटा था. जिससे खंभे में बिजली प्रभावित हो रही थी. खंभे से सटने से तीनों मवेशियों तड़फड़ाने लगे.

घटना को देख स्थानीय लोगो ने बिजली विभाग व थाना को सूचना दी. विभाग ने तत्काल बिजली काट दी. लेकिन तब तक तीनों मवेशियों की मौत हो गयी. स्थानीय लोग व सामाजिक कार्यकर्ता बड़कुअर सिंकु व मनोज सिंकू घटना स्थल पहुंचकर किसानों को मुआवजा दिलाने का अाश्वासन दिया.

वहीं जामडीह प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के निकट टूटे हाई टेंशन तार के चपेट में आने से कैरी सिंकु के मवेशी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola