जंगल घूमने गयी युवती को लगी गोली

Updated at : 12 Apr 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
जंगल घूमने गयी युवती को लगी गोली

कराईकेला के डोंगरो जंगल की घटना, एमजीएम में चल रहा इलाज चक्रधरपुर/जमशेदपुर : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थानांतर्गत उंचारुंग की एक 17 वर्षीया नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ डोंगरो जंगल में घूमने गयी थी. उसे इलाज के लिए […]

विज्ञापन

कराईकेला के डोंगरो जंगल की घटना, एमजीएम में चल रहा इलाज

चक्रधरपुर/जमशेदपुर : बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थानांतर्गत उंचारुंग की एक 17 वर्षीया नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना तब हुई जब वह अपने पति के साथ डोंगरो जंगल में घूमने गयी थी. उसे इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया है. गोली किसने चलाई यह पता नहीं चला है. विवाहिता के पति ने दो अलग-अलग कहानी बतायी है. मंगलवार को ही शादी के बंधन में बंधी रामदी सोय को नाक के समीप गोली लगी है. उसे लहूलुहान अवस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. डीएसपी सकलदेव राम व थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी भी अस्पताल पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को एमजीएम रेफर किया गया.
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में घायल लड़की व जांच के लिए पहुंची पुलिस.
बार-बार बयान बदल रहा पति
चक्रधरपुर में कहा : मेरी पिस्तौल से लगी गोली
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में माठन पुरती ने कहा कि उसकी पत्नी को उसके पिस्तौल से गोली लगी है. बकौल माठन, वह नाइन एमएम की पिस्तौल को वृक्ष में ठोंक रहा था, तभी गोली चल गयी. लोडेड पिस्तौल कहां से आयी, यह पूछे जाने पर माठन ने बताया कि उसे वह पिस्तौल नक्सलियों ने दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola