झामुमो के अध्यक्ष प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने की नुक्कड़ सभाएं

Updated at : 10 Apr 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो के अध्यक्ष प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने की नुक्कड़ सभाएं

चाईबासा : भाजपा अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए अब मेरे खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप पर उतर आयी है. यहां तक कि कांग्रेस भी भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है तथा उसके इशारे पर मेरे ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाये जा रहे हैं. लेकिन मुझे यकीन है कि इन व्यक्तिगत आक्षेपों का जबाव […]

विज्ञापन

चाईबासा : भाजपा अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए अब मेरे खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप पर उतर आयी है. यहां तक कि कांग्रेस भी भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है तथा उसके इशारे पर मेरे ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाये जा रहे हैं. लेकिन मुझे यकीन है कि इन व्यक्तिगत आक्षेपों का जबाव जनता देगी. उक्त बातें झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने कहीं.

डोर टु डोर अभियान के समापन के बाद सोमवार से वे वार्डों में नुक्कड सभा को निकले थे. मिथलेश ने कहा कि चुनाव से पूर्व उन्होंने सभी वार्डों में बैठक की थी, जिसमें आम लोगों के सुझाव के बाद वे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. आशा है कि जनता मेरे खिलाफ लगाये जाने वाले आरोपों का करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है, जिसके लिए फिर से इस चुनाव में उतरे हैं. इसके तहत उन्होंने गाड़ीखाना, मेरी टोला, महादेवी कॉलोनी,

जेएमपी चौक, जैन पेट्रोल पंप चौक, रामू होटल चौक तथा शहीद पार्क के पास नुक्कड़ सभाएं की. नुक्कड़ सभाओं में झामुमो जिला सचिव सोना देवगम, इकबाल अहमद, अनिल लकड़ा, संचू तिर्की, संजय विश्वकर्मा, ब्रजमोहन मिश्रा, हिमांशु राय, रणविजय सिंह, करमा लकड़ा, उपदेश लकड़ा, गुलाब झा, सरोज झा, जयंत अखाड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

रसोई गैस कनेक्शन का फॉर्म भरवाने का विरोध, आचार संहिता उल्लंघन का केस
राज्य सरकार के मंत्री अमर बाउरी चाईबासा में एक दिन पहले आए और भाजपा कार्यकर्ताओं से बोल गए कि नगर पर्षद चुनाव में स्लम एरिया की जिम्मेदारी आप लोग छोड़ दें. आप लोग शहर पर ध्यान दें. इसका मतलब कि इसी तरह लोकलुभावन भाषण देकर वोट खरीदने का काम कर रहे हैं. कहीं चावल बांट रहे हैं, तो कहीं गैस सिलिंडर के लिए फॉर्म डीलर से भरवा रहे हैं. ऐसे मामलों पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, ताकि स्वच्छ चुनाव कराया जा सके.
-मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो प्रत्याशी, चाईबासा
भाजपा की ओर से मतदान से पहले इसी तरह के लोक लुभावन भाषण देकर मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया जाता है. आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहते स्लम एरिया में ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए. गाड़ीखाना के आंगनबाड़ी केंद्र में खुलेआम डीलर द्वारा गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं के फॉर्म भरवाने का क्या मतलब है. इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाये.
– दीपक बिरुआ, झामुमो विधायक सदर चाईबासा
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, शिकायत
इवीएम रखने के बाद वज्रगृह की बिजली व्यवस्था काट दी जायेगी
वज्रगृह में 15 को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नगर के कार्यपालक अभियंता को साफ-सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अग्नि शामक पदाधिकारी को स्थायी तौर पर एक फायर ब्रिगेड के साथ फायर कर्मी सुरक्षा के तौर पर उपलब्ध कराना है. इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी को प्रत्येक मतदान हॉल एवं स्ट्रांग रूम में फायर सेफ्टी उपकरण अपनी निगरानी में उपलब्ध कराना है.
जिसे मतदान केंद्रों में लगाने का प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला अग्नि शामक पदाधिकारी की देखरेख में होगा. साथ ही सभी केंद्रों में बाल्टी भरे बालू का इंतजाम भी किया जायेगा. विद्युत कार्यालय के कार्यपालक अभियंता बिजली की व्यवस्था करेंगे. 15 अप्रैल को ही ब्वज्रगृह में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola