दोहरे हत्याकांड के विरोध में बंद रहा गोइलकेरा, चार घंटे तक सड़क जाम

Updated at : 10 Apr 2018 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के विरोध में बंद रहा गोइलकेरा, चार घंटे तक सड़क जाम

मृतक कृष्णा गुप्ता व सैफ अहमद की हत्या की सीबीआइ या एसआइटी से जांच कराने की उठी मांग मामले के शीघ्र उद्भेदन के आश्वासन पर सुबह 11 बजे समाप्त हुआ प्रदर्शन, शाम तक बंद रहीं दुकानें गोइलकेरा : बीते एक मार्च को समीज आश्रम के समीप हुई गोइलकेरा के कृष्णा गुप्ता तथा सैफ अहमद की […]

विज्ञापन

मृतक कृष्णा गुप्ता व सैफ अहमद की हत्या की सीबीआइ या एसआइटी से जांच कराने की उठी मांग

मामले के शीघ्र उद्भेदन के आश्वासन पर सुबह 11 बजे समाप्त हुआ प्रदर्शन, शाम तक बंद रहीं दुकानें
गोइलकेरा : बीते एक मार्च को समीज आश्रम के समीप हुई गोइलकेरा के कृष्णा गुप्ता तथा सैफ अहमद की हत्या के विरोध में सोमवार को गोइलकेरा बाजार बंद रहा. दोनों मृतक के परिजनों ने सुबह सात बजे घर से निकलकर बाजार बंद करने की अपील की. उनकी अपील पर सभी ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया. कुछ देर के बाद ही महिला समूहों की महिलाएं और अन्य ग्रामीण भी प्रदर्शन में शामिल हो गये. इसके बाद दोनों मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों नेे मस्जिद चौक में इकट्ठा होकर गोइलकेरा-सोनुवा मुख्य मार्ग को चार घंटे जाम रखा.
परिजनों का आरोप था कि हत्या के 39 बाद भी अब तक मामले का खुलासा नहीं हुआ है. दोनों मृतक के परिजन हत्या मामले की जांच एसआइटी या सीबीआइ से कराने की मांग कर रहे थे. हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी व मामले का उद्भेदन शीघ्र करने की मांग पर अड़े हुए थे. इसकी सूचना पर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, बीडीओ हरि उरांव, थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी, इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया.
रोते-बिलखते परिजन मामले का जल्द उद्भेदन करने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करने की मांग कर रहे थे. पुलिस की ओर से जल्द ही मामले का खुलासा करने के आश्वासन पर सुबह 11 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ. मगर, दुकानदारों ने शाम तक अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया. इस दौरान सड़क पर वाहन भी नजर नहीं आये. उल्लेखनीय है कि एक मार्च को हुई हत्या के विरोध में मृतक कृष्णा गुप्ता की मां आशा देवी तथा दूसरे मृतक सैफ अहमद की मां बेबी तबस्सुम ने पूर्व में ही नौ अप्रैल को गोइलकेरा बंद की घोषणा की थी. इसे देखते हुए पुलिस की ओर से सुुरक्षा के पुुख्ता इंतजाम किये गये थे.
भारी संख्या में महिला बल समेत दमकल की टीम मौके पर तैनात थी. हालांकि, शांतिपूर्ण बंद को देखते हुए सुरक्षाबलों को लौटा दिया गया. मगर, पुलिस लगातार गश्ती करती रही.
हत्या की उच्चस्तरीय
जांच हो: आशा
मृतक कृष्णा देवी की मां ने कहा कि हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. हत्यारे को माफी नहीं मिल सकती. मेरा बेटा मेरे बुढ़ापे का सहारा था. दरिंदों नेे मेरे बेटे को मार डाला. पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेे. अपराधियों का नाम जल्द सामने आना चाहिए.
निर्धारित नहीं कर सकते गिरफ्तारी की समय-सीमा: पुलिस
प्रदर्शन स्थल पर ही दोनों मृतकों की मां से पुलिस की वार्ता हुई. मृतक के परिजन बार-बार अपराधियों की गिरफ्तारी की समय सीमा निर्धारित करने की मांग कर रहे थे. इसी दौरान दोनों की मां आशा देवी व बेबी तबस्सुम ने एसआइटी या सीबीआइ से मामले की जांच कराने की मांग कर दी. इस पर थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी ने कहा कि वे पुलिर पर भरोसा रखें. पुलिस पूरी ईमानदारी से लगी हुई है. इस बीच दोनों मृतक की मां ने लिखित रूप से गिरफ्तारी की डेट मांग निर्धारित करने की मांग रख दी. इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि वे गिरफ्तारी या मामले के उद्भेदन का कोई समय निर्धारित नहीं कर सकते. मगर, जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola