झारखंड : ...जब बहरागोड़ा के बाघाकुली प्रावि के विलय के खिलाफ बच्चों ने सात घंटे धूप में बैठ कर किया विरोध
Updated at : 05 Apr 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा की कुमारडुबी पंचायत के बाघाकुली प्राथमिक विद्यालय का रंगुनिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विलय करने से आक्रोशित ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा. विद्यालय के विलय के विरोध में बुधवार को 39 बच्चे स्कूल नहीं गये और सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चिलचिलाती धूप में […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा की कुमारडुबी पंचायत के बाघाकुली प्राथमिक विद्यालय का रंगुनिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विलय करने से आक्रोशित ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा. विद्यालय के विलय के विरोध में बुधवार को 39 बच्चे स्कूल नहीं गये और सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चिलचिलाती धूप में सड़क पर बैठे रहे.
उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि इस विद्यालय का रंगुनिया उमवि में विलय होने से बरसात में तीन माह तक बच्चे स्कूल नहीं जा पायेंगे, क्योंकि उस समय वहां बाढ़ की स्थिति रहती है. अभिभावकों ने कहा कि बच्चे आगामी पांच अप्रैल से स्कूल में होने वाली परीक्षा का बहिष्कार करेंगे व विद्यालय में ताला जड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




