प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी के घर जाकर प्रेमिका ने दी जान

Updated at : 01 Apr 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमी के घर जाकर प्रेमिका ने दी जान

चाईबासा : महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू की पढ़ाई कर रही एक युवती ने शनिवार को एसपीजी मिशन कंपाउंड स्थित प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा मंजू बारी (18) ने यह कदम तब उठाया जब उसके विवाहित प्रेमी मिथिलेश पूर्ति ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. घटना के […]

विज्ञापन

चाईबासा : महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू की पढ़ाई कर रही एक युवती ने शनिवार को एसपीजी मिशन कंपाउंड स्थित प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा मंजू बारी (18) ने यह कदम तब उठाया जब उसके विवाहित प्रेमी मिथिलेश पूर्ति ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है.

मूल रूप से कूंटा गांव की रहने वाली मंजू चाईबासा के लुपुंगटू में रहकर पढ़ाई कर रही थी. चाईबासा के एसपीजी मिशन कंपाउंड में रह रहे अमराई गांव निवासी मिथलेश पूर्ति के साथ उसका पांच सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. शुक्रवार को घर में अकेले होने के कारण मिथिलेश ने प्रेमिका को मंजू को बुला लिया था. शनिवार को मंजू ने शादी का प्रस्ताव रखा तो मिथिलेश ने विवाहित होने का हवाला देते हुए इनकार कर दिया. इसके बाद मंजू ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के करीब चार घंटे बाद शाम छह बजे मिथिलेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद डीएसपी प्रकाश सोय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
उन्होंने मिथिलेश से पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद शक के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ही दरवाजा तोड़कर शव निकाला. घटना की सूचना मिलने के बाद मंजू के घरवाले देर शाम पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
घर में अकेला था प्रेमी, प्रेमिका को बुलाया, शादी से किया इनकार
कमरा बंद कर प्रेमिका ने लगा ली फांसी, चार घंटे बाद प्रेमी ने खुद पुलिस बुलाई
चाईबासा. विवाहित प्रेमी मिथिलेश गिरफ्तार
मैरिज के लिए सर्टिफिकेट्स साथ लायी थी
घटना के बाद पुलिस ने जब मृतका के बैग की जांच की तो उसमें उसके सारे सर्टिफिकेट्स मिले. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह एक दिन पूर्व गांव पहुंचकर इंटरव्यू के नाम पर सारे प्रमाण पत्र लेकर निकली थी, लेकिन पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि वह कोर्ट मैरिज के लिए सारे दस्तावेज लेकर आयी थी. मंजू के भाई ने बताया कि उसे बहन के प्रेमी के विवाहित होने की जानकारी थी और उसे सावधान भी किया था. मिथिलेश से भी झगड़ा हुआ था.
दिल्ली में नर्स है मिथिलेश की पत्नी : मिथलेश की पत्नी ए ग्रेड नर्स है तथा दिल्ली में रहकर काम करती है. दंपती को कोई बच्चा नहीं है. मिथिलेश के पिता तुराम पूर्ति आर्मी के सेवानिवृत जवान हैं. उन्होंने एसपीजी मिशन कंपाउंड में घर बनाया गया है, जहां मिथलेश अपने परिवार के साथ रहता है. घर के लोग मागे पर्व मनाने गांव गये हुए हैं, जिसका लाभ उठाकर मिथिलेश ने मंजू को आवास पर बुलाया था. शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद मंजू और मिथिलेश में झगड़ा हुआ जिसके बाद मंजू ने कमरा बंद कर चुन्नी से फांसी लगा ली. मिथिलेश ने खिड़की से झांककर प्रेमिका का शव लटका हुआ पाया तो घंटों परेशान रहा. थक हारकर शाम छह बजे खुद पुलिस को सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola