प्रेम में विफल नाबालिग युवक ने की आत्महत्या

चाईबासा : चाईबासा के लोहार बस्ती में रहने वाले अनिल लोहार (17) ने शनिवार की शाम अपने घर के एक कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रात 8:30 बजे घरवालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी थी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर […]
चाईबासा : चाईबासा के लोहार बस्ती में रहने वाले अनिल लोहार (17) ने शनिवार की शाम अपने घर के एक कमरे में चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रात 8:30 बजे घरवालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी थी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्राथमिक जांच के अनुसार अनिल पिछले कुछ दिनों से किसी युवती से प्रेम करने लगा था. लेकिन युवती ने अनिल का प्रस्ताव ठुकरा दिया. तभी से वह अवसाद में था. शनिवार की शाम घर में अकेले रहने के दौरान उसने चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. अनिल के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. वह अपनी मां के साथ रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




