मकर साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी और बिजनेस में नए अवसर खुलेंगे या सेहत में सुधार दिखेगा?
Published by : Neha Kumari Updated At : 20 Mar 2026 11:04 AM
22 से 28 मार्च 2026 का मकर साप्ताहिक राशिफल
Makar Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में स्थिरता आएगी? क्या स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा? क्या करियर में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा? जानिए ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से मकर साप्ताहिक राशिफल.
Makar Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए समय परिश्रम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आपके भीतर जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और आप अपने कार्यों को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे. इस सप्ताह आपको कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आत्मसंतोष की भावना भी बनी रहेगी.
बिजनेस और करियर: इस सप्ताह आप कुछ नई शुरुआत भी कर सकते हैं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में आपका मन लग सकता है. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. कला, सजावटी सामान और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए समय अनुकूल रह सकता है.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह परिवार के सदस्यों से सहयोग और प्रेम मिलेगा. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. परिवार और मित्रों के साथ घूमने-फिरने का अवसर भी मिल सकता है. नए रिश्तों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.
हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. काम की अधिकता से शारीरिक थकान हो सकती है. बाहरी खानपान से बचें, अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं. नियमित व्यायाम और योग आपके लिए लाभकारी रहेंगे.
सावधानी: इस सप्ताह किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जल्दबाजी से बचें. धैर्य और संयम से लिया गया निर्णय ही लाभदायक होगा.
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र का जाप करें, इससे आत्मबल और मानसिक शांति में वृद्धि होगी.
- लकी डेट: 24, 25, 27
- लकी कलर: सफेद, नीला, हरा
- लकी दिन: बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










