पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगा दी जान

Updated at : 31 Mar 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगा दी जान

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मोंगरा गांव में शुक्रवार को पांच बच्चों के पिता जमदार सिंकु (30) ने फांसी शुक्रवार को लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक की पत्नी रीना सिंकु ने बताया कि सुबह में उसके और उसके पति के बीच पारिवारिक बात पर कहासुनी […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मोंगरा गांव में शुक्रवार को पांच बच्चों के पिता जमदार सिंकु (30) ने फांसी शुक्रवार को लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक की पत्नी रीना सिंकु ने बताया कि सुबह में उसके और उसके पति के बीच पारिवारिक बात पर कहासुनी हुई थी. झगड़ा शांत होने के बाद वह घर से बाहर चली गयी. वापस करीब दो घंटे के बाद आकर देखा तो उसका पति घर में ही फंदे से लटका हुआ था. इसकी जानकारी उसने ग्रामीण मुंडा डेबिड सिंकु को दी.

मुंडा की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शाम होने के कारण शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिये शव को भेजा जाएगा. मृतक जमादार सिंकु अपने पीछे पत्नी समेत तीन लड़की व दो लड़का छोड़ गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola