रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष 7 मई को करेंगी सीएम का घेराव

Updated at : 31 Mar 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष 7 मई को करेंगी सीएम का घेराव

चाईबासा : झारखंड विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ की जिला समिति की बैठक घंटा घर के समक्ष संघ के जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान पर जोर देने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सीआरसी कमेटी के गठन एवं विगत 19 जनवरी से 5 फरवरी […]

विज्ञापन

चाईबासा : झारखंड विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ की जिला समिति की बैठक घंटा घर के समक्ष संघ के जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान पर जोर देने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही सीआरसी कमेटी के गठन एवं विगत 19 जनवरी से 5 फरवरी तक रांची में विधानसभा घेराव

एवं चक्का जाम आंदोलन की समीक्षा भी की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 7 मई को प्रदेश कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का घेराव करने का निर्णय भी लिया गया. बैठक में संघ की ओर से सरकार के जिले के 90 विद्यालयों को बंद कर उनका दूसरे विद्यालयों में विलय के निर्णय के साथ ही विद्यालय के एमडीएम योजना निजी कंपनी को सौंपे जाने का भी विरोध किया गया. मौके पर दिलमनी लोमगा, जनकी पिंगुवा, अनीता देवगम, बसंती बिरुआ, राजकुमारी खलखो, साहिल बरजो, रीना बनर्जी, बिरसा मुंडा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola