झारखंड-ओड़िशा सीमा पर दिखा नक्सली दस्ता!

Updated at : 29 Mar 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-ओड़िशा सीमा पर दिखा नक्सली दस्ता!

किरीबुरू : भाकपा माओवादियों का एक हथियारबंद दस्ता सारंडा जंगल के झारखंड- ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर स्थान बदल-बदल कर रह रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस दस्ते को 24 मार्च को ओड़िशा के केवलंग थाना क्षेत्र के तोपाडीह जंगल क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है. हालांकि, यह दस्ता […]

विज्ञापन

किरीबुरू : भाकपा माओवादियों का एक हथियारबंद दस्ता सारंडा जंगल के झारखंड- ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर स्थान बदल-बदल कर रह रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस दस्ते को 24 मार्च को ओड़िशा के केवलंग थाना क्षेत्र के तोपाडीह जंगल क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है. हालांकि, यह दस्ता सारंडा जंगल में प्रवेश किया या फिर ओड़िशा के ही जंगल में कहीं शेल्टर ले लिया,

यह कंफर्म नहीं है. सूत्रों का कहना है कि इस दस्ते को 15 दिन पूर्व ओड़िशा के गुरूंडिया एवं शंकरडीह के जंगलों में दो दिन तक देखा गया. यहां नक्सलियों ने भोजन पकाकर ग्रहण भी किया. बताया जा रहा है कि नक्सली दस्ता संगठन को विस्तार देने के उद्देश्य से नये एवं पुराने कार्यकर्ताओं फिर से जोड़ने की तैयारी में जुटा है. बड़ी घटना को अंजाम देने की संभावना भी जतायी जा रही है.

नक्सली बंदी आज, पुलिस अलर्ट
भाकपा माओवादियों ने गुरुवार को नक्सली बंदी की घोषणा की है. इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारियों ने सुुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया है. रेलवे स्टेशनों, सरकारी, गैर सरकारी उपक्रमों, मुख्य सड़क मार्गों, मोबाइल टावरों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. बीते पांच मार्च को गिरिडीह के डुमरी थाना के बनपुरा (अकबकीटांड़) से गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस द्वारा शारीरिक यातना देने के खिलाफ नक्सलियों ने बंद की घोषणा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola