बीडीओ ने 12 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा था

Updated at : 27 Mar 2018 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने 12 घंटे के भीतर जवाब देने को  कहा था

अब जिला प्रशासन से मांगा गया मार्गदर्शन चाईबासा : करलाजोड़ी का पंचायत समिति सदस्य रहते हुए चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिये नामांकन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार साधुचरण सिंह कुंटिया को सदर बीडीओ सह नगर परिषद चुनाव के आरओ रवींद्र कुमार नोटिस जारी किया है. इसमें पूछा गया है कि […]

विज्ञापन

अब जिला प्रशासन से मांगा गया मार्गदर्शन

चाईबासा : करलाजोड़ी का पंचायत समिति सदस्य रहते हुए चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिये नामांकन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार साधुचरण सिंह कुंटिया को सदर बीडीओ सह नगर परिषद चुनाव के आरओ रवींद्र कुमार नोटिस जारी किया है. इसमें पूछा गया है कि वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में पंचायत समिति सदस्य पद से निर्वाचित हुए थे. वर्तमान में ग्राम पंचायत करलाजोड़ी में कार्यरत हैं.
इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन -2015 के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-4 के भाग संख्या-4 के प्राथमिक विद्यालय परमपंचो (उत्तरी भाग कमरा नंबर एक) मतदान केंद्र के मतदाता सूची के क्रम संख्या191 में मतदाता के रूप में नाम दर्ज है. ऐसे में समिति सदस्य पद से बिना त्याग पत्र दिये नगर परिषद (वर्ग ख) अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कैसे किया है.
यह निर्वाचन नियमों का उल्लंघन है. इस पर उनसे 12 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था. संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर निर्वाचन नियमों के उल्लंघन के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गयी थी.
जवाब में कहा
पंचायत के मतदाता सूची से नाम कटवाया
पत्र पाने के बाद साधुचरण सिंह कुंटिया ने अपने लिखित जवाब में कहा कि यह सही है कि पंचायत चुनाव के दौरान मतदाता सूची में उनका नाम पंचायत में था. 2017 में उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची प्रावि परमपंचो से प्रपत्र 7 भरकर हटवा दिया. प्रपत्र 6 भरकर वर्तमान में कुम्हारटोली वार्ड नंबर-10 भाग संख्या-2 चाईबासा के अंतर्गत आता है, उसमें दर्ज करवाया है. उन्होंने कहा कि जहां तक त्याग पत्र का प्रश्न, तो उन्होंने कभी पद का दोहरा लाभ नहीं लिया है. न ही निर्वाचन आयोग के नियमों का अनदेखी की है.
मांगे गये स्पष्टीकरण पर साधुचरण सिंह कुंटिया का जवाब प्राप्त हुआ है. पंचायत के पद पर रहकर नगर परिषद का चुनाव लड़ने के मामले में जिला से मार्गदर्शन मांगा गया है.
– रवींद्र कुमार, बीडीओ, सदर चाईबासा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola