संदीप दा की सूचना पर हुई राजेश की गिरफ्तारी

चाईबासा : चाईबासा जेल में बंद कुख्यात नक्सली व भाकपा माओवादी संगठन का सैक सदस्य संदीप दा उर्फ मोतीलाल सोरेन की सटीक सूचना पर 25 लाख के इनामी राजेश संथाली की गिरफ्तारी संभव हो पायी थी. एक माह पहले राजेश की गिरफ्तारी की पटकथा तैयार हो चुकी थी. चाईबासा पुलिस के पूछताछ में संदीप ने […]
चाईबासा : चाईबासा जेल में बंद कुख्यात नक्सली व भाकपा माओवादी संगठन का सैक सदस्य संदीप दा उर्फ मोतीलाल सोरेन की सटीक सूचना पर 25 लाख के इनामी राजेश संथाली की गिरफ्तारी संभव हो पायी थी. एक माह पहले राजेश की गिरफ्तारी की पटकथा तैयार हो चुकी थी. चाईबासा पुलिस के पूछताछ में संदीप ने राजेश संथाली के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी थी.
संदीप ने पुलिस को बताया था कि राजेश औलाद का सुख पाना चाहता था. इसके कारण वह अपनी पत्नी मुगली मुर्मू का कृत्रिम गर्भधारण कराना चाह रहा था. इस बीच उसे धनबाद के सिटी सेंटर में स्थित आइबीएफ सेंटर की जानकारी मिली थी. जहां पर कृत्रिम गर्भधारण कराया जाता है. राजेश ने इसके लिये संगठन से बकायदा एक साल की छुट्टी ली. इसके बाद वह अपने गांव मानीयाडीह चला गया. फरवरी माह में उसने अपनी पत्नी का कृत्रिम गर्भधारण भी करा लिया था. लेकिन पत्नी के चेकअप के लिये उसे आइबीएफ सेंटर आना पड़ता था. उधर, संदीप से मिली इस महत्वपूर्ण जानकारी के बाद राजेश को गिरफ्तार करने के लिये चाईबासा पुलिस ने योजना बनायी.
इसके लिये चाईबासा ने धनबाद पुलिस का सहारा लिया. पुलिस ने खुफिया तौर पर राजेश के जीतपुर के मनीयाडीह गांव जाकर उसकी गतिविधि जानकारी ली. पत्नी को लेकर राजेश के धनबाद स्थित सिटी सेंटर आने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे धनबाद से गिरफ्तार करने की निर्णय लिया. जिसके बाद पुलिस खुफिया तौर पर सिटी सेंटर पर नजर रखने लगी. राजेश जैसे ही अपनी पत्नी के चेकअप के लिये यहां पहुंचा पुलिस ने उसे पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




