दिसंबर से नहीं मिला आवंटन बच्चों की थाली से अंडा गायब

नोवामुंडी : एमडीएम मद का फंड रीलिज नहीं होने के कारण दिसंबर 2017 से स्कूली बच्चों की थाली से अंडा गायब है. यही नहीं, बच्चों के थाली में दाल व सब्जियां भी चटनी की तरह चुटकी भर दी जाती हैं. यह हालत कुदामसदा मवि की है. यह अलग बात है कि सरकार शिक्षकों को सातवें […]
नोवामुंडी : एमडीएम मद का फंड रीलिज नहीं होने के कारण दिसंबर 2017 से स्कूली बच्चों की थाली से अंडा गायब है. यही नहीं, बच्चों के थाली में दाल व सब्जियां भी चटनी की तरह चुटकी भर दी जाती हैं. यह हालत कुदामसदा मवि की है. यह अलग बात है कि सरकार शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतनमान तो बढ़ा कर दे रही है, लेकिन वेतनमान के हिसाब से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है. शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट है. क्लास लेने के बजाय शिक्षक ऑफिस में बैठ गप्पें लड़ा रहे हैं. बच्चे अपने पंचायत व ब्लॉक के नाम तक नहीं बता सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




