अज्ञात बदमाशों ने जला दिये 4 होटल, 60 हजार का नुकसान

Updated at : 27 Feb 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने जला दिये 4 होटल, 60 हजार का नुकसान

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच-75 मुख्य मार्ग स्थित उलूगुटू चौक में अज्ञात लोगों ने दो दिनों में चार झोपड़ीनुमा होटल को जला कर राख कर दिया. इस घटना से होटल संचालकों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. 24 फरवरी की रात संजय जामुदा, रोहित जामुदा व सोमु जामुदा की होटल आग के हवाले कर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच-75 मुख्य मार्ग स्थित उलूगुटू चौक में अज्ञात लोगों ने दो दिनों में चार झोपड़ीनुमा होटल को जला कर राख कर दिया. इस घटना से होटल संचालकों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. 24 फरवरी की रात संजय जामुदा, रोहित जामुदा व सोमु जामुदा की होटल आग के हवाले कर दी गयी. जबकि 25 फरवरी की रात सिंकदर जामुदा की होटल को फूंक डाला गया. लोगों ने कहा कि होटल चला कर अपना व परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे. चार दुकान जलने से करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है. दुकानदारों ने अब तक इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है.

होटल जलाने वाले व्यक्ति पकड़े गये तो देंगे दंड : होटल संचालक
होटल संचालक संजय जामुदा, बालेमा जामुदा, हौरी बारला व निशा जामुदा ने कहा कि होटल जलाने वाले व्यक्ति पकड़े गये तो उसे ग्रामीणों के समक्ष दंड दिया जायेगा. अज्ञात व्यक्ति रात में होटल में आग लगाने का काम कर रहे है. इस घटना से आसपास के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है. होटल जलने से रोहित जामुदा को 15 हजार, संजय जामुदा को 20 हजार, सोमु जामुदा को 15 हजार व सिकंदर जामुदा को 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. सड़क किनारे संचालित होटलों को कौन जला रहा है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है. रात जगा कर ग्रामीण होटलों को जलाने वाले व्यक्ति को पकड़ने का प्लान बना रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola