10 दिनों से लापता युवक का शव वैतरणी नदी से मिला

Updated at : 31 Jan 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
10 दिनों से लापता युवक का शव वैतरणी नदी से मिला

जैंतगढ़ : चंपुआ थानांतर्गत कंकरापाट में वैतरणी नदी से पुलिस ने मंगलवार को एक बालक का शव बरामद किया. शव की पहचान जडीपदा गांव के गंगाराम हाइबुरु के पुत्र शिव हाइबुरु के रूप में हुई. गंगाराम ने बताया कि उनका पुत्र शिव 20 जनवरी को घर से कहीं चला गया था. उसकी काफी खोज की […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : चंपुआ थानांतर्गत कंकरापाट में वैतरणी नदी से पुलिस ने मंगलवार को एक बालक का शव बरामद किया. शव की पहचान जडीपदा गांव के गंगाराम हाइबुरु के पुत्र शिव हाइबुरु के रूप में हुई. गंगाराम ने बताया कि उनका पुत्र शिव 20 जनवरी को घर से कहीं चला गया था. उसकी काफी खोज की गयी. कहीं नहीं मिला तो इसकी रिपोर्ट चंपुआ थाना में दर्ज करवाया गया.

सोमवार को चंपुआ पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक का शव नदी में तैर रहा है. सूचना पाकर चंपुआ पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. शिव के परिवार वालों ने हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जतायी है. पुलिस का कहना है की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली मामला का पता चल पाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola