चेक व एनइएफटी फॉर्म चोरी कर Rs 65000 उड़ाये
Updated at : 30 Jan 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची के रंजन ने पीएनबी काउंटर से चेक चोरी किया चाईबासा शाखा में 19 जनवरी को हुई घटना चेक धारक के शिकायत करने पर हुआ मामले का खुलासा बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दर्ज हुआ मामला चाईबासा : पंजाब नेशनल बैंक की चाईबासा शाखा के काउंटर से चेक चोरी कर अपने खाते में रुपये […]
विज्ञापन
रांची के रंजन ने पीएनबी काउंटर से चेक चोरी किया
चाईबासा शाखा में 19 जनवरी को हुई घटना
चेक धारक के शिकायत करने पर हुआ मामले का खुलासा
बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दर्ज हुआ मामला
चाईबासा : पंजाब नेशनल बैंक की चाईबासा शाखा के काउंटर से चेक चोरी कर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करने का मामला आया है. बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी रंजन कुमार ने ठगी की है. वह रांची के ध्रुवा थानांतर्गत हरदाग गांव का रहनेवाला है. बैंक के स्निग्धा तिर्की के बयान पर 28 जनवरी को रंजन कुमार के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. घटना 19 जनवरी 2018 की है.
दर्ज मामले के अनुसार 19 जनवरी की दोपहर डेढ़ बजे बैंक के काउंटर पर मेसर्स सीताराम एजेंसी के प्रोपराइटर ने चालू खाता में 65,000 रुपये एनइएफटी के माध्यम से भारतीय टेली मीडिया के खाते में डालने के लिए चेक (संख्या 303366) बैंक कर्मचारी अरमान गोप को दिया. श्री गोप ने चेक और फार्म रिसीव कर काउंटर के पास रख दिया. करीब दो बजे लंच हुआ. बैंक के कर्मचारी लंच करने चले गये. इसी क्रम में आरोपी काउंटर के पास गया और चेक व फॉर्म लेकर बैंक के हॉल में बैठ गया. इसके बाद एनइएफटी फॉर्म बदलकर चेक के साथ एनइएफटी फॉर्म पर फर्जी हस्ताक्षर कर काउंटर में जमा कर दिया. काउंटर पर लिपिक ने चेक और एनइएफटी फॉर्म को सही मनाते हुए चेक को डेबिट कर दिया. 20 जनवरी को मेसर्स सीताराम एजेंसी के प्रोपराइटर अभिषेक चौरसिया ने बैंक में आकर शिकायत की. राशि संबंधित खाते में नहीं पहुंची है. शाखा प्रबंधक लक्ष्मण मुर्म ने श्री चौरसिया को चेक और एनइएफटी फॉर्म दिखाया. फॉर्म में हस्ताक्षर देखकर उन्होंने कहा यह हस्ताक्षर उनका नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




