अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए स्वदेशी को दें बढ़ावा
Updated at : 26 Jan 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

स्वदेशी चीजों का उपयोग करने से हमारा स्वयं का लाभ होगा: सरयू राय चाईबासा : गांधी मैदान में आयोजित नौ दिवसीय स्वदेशी मेले के छठे दिन गुरुवार को झारखंड के खाद्य-आपूर्ति सह संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने शिरकत की. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश […]
विज्ञापन
स्वदेशी चीजों का उपयोग करने से हमारा स्वयं का लाभ होगा: सरयू राय
चाईबासा : गांधी मैदान में आयोजित नौ दिवसीय स्वदेशी मेले के छठे दिन गुरुवार को झारखंड के खाद्य-आपूर्ति सह संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने शिरकत की. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से देशवासियों को स्वदेशी अपनाने पर बल दिया था. ठीक उसी प्रकार आज हम सभी को एक बार फिर से स्वदेशी को अपना कर देश से विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने की जरूरत है. इसके लिए देश के हर वर्ग के साथ-साथ युवाओं को भी आगे आना होगा. इससे न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा,
बल्कि हमारे देश की शिल्पकला को एक नयी ऊंचाई मिलेगी. उन्होंने कहा कि स्वदेश चीजों को उपयोग करने से हमारा स्वयं का लाभ होगा. प्रत्येक साल इस तरह का स्वदेशी मेला का आयोजन किया जाना चाहिए. स्वदेशी चीजों का उपयोग करने को हमें गर्व की तरह बनाने की जरूरत है. मौके पर मेला संयोजक के अलावा भाजपा नेता प्रता कटियार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




