युवा से ही बढ़ता है मतदान का प्रतिशत

चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को एसएसए मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. उपायुक्त अरवा राजकमल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त ने कहा कि मतदान का प्रतिशत युवा ही बढ़ाते हैं. युवा ही देश के सही मायने में मार्ग दर्शक हैं. उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदान के […]
चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को एसएसए मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. उपायुक्त अरवा राजकमल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त ने कहा कि मतदान का प्रतिशत युवा ही बढ़ाते हैं. युवा ही देश के सही मायने में मार्ग दर्शक हैं. उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदान के बारे में माता-पिता के अलावा गांव में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही लोगों को शपथ दिलायी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, अपर उपायुक्त जयकिशोर प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर रॉनिटा, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




